रायपुर - होली हार्ट्स एजुकेशनल अकादमी, रायपुर ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर अपनी गौरवशाली पूर्व छात्रा सुश्री दिशा जैन को विशेष सम्मान प्रदान किया।
26 जनवरी 2026 को आयोजित भव्य समारोह में उन्हें अकादमी के प्रतिष्ठित सम्मान “ज्वेल ऑफ होली हार्ट्स” की उपाधि से अलंकृत किया गया।
यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में सुश्री दिशा जैन के उत्कृष्ट योगदान, उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा होली हार्ट्स एजुकेशनल अकादमी के मूल्यों को गौरवान्वित करने हेतु प्रदान किया गया।