January 31, 2026


किसान मेले में अखिल जैन ने गौ आधारित कृषि का दिया प्रशिक्षण शिवराज सिंह चौहान को पहनाई गोबर की माला।


रायपुर - छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ द्वारा दुर्ग जिले के कुम्हारी में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले का शनिवार काे समापन हो गया। इस मेले में खैरागढ़ मनोहर गौशाला का स्टाॅल लगाया गया। जहां ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बड़ी संख्या में किसानों को गौ आधारित कृषि का प्रशिक्षण ​दिया। साथ ही मेले में पहुंचे केंद्रीय कृषि और कृषक कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को गोबर की माला पहनाकर गोबर से बने दीये और फसल अमृत की बोतल भेंट की। डॉ. जैन से प्रशिक्षण लेकर बड़ी संख्या में किसानों ने जैविक खेती अपनाने का संकल्प लिया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch