रायपुर - स्पर्श एक कोशिश वेल्फेयर ट्रस्ट रायपुर द्वारा ठाकरे चौक, चौबे कालोनी रायपुर में आयोजित भागवत कार्यक्रम में "यातायात जागरूकता एवं स्वर्ण प्राशन" कार्यक्रम का आयोजन किया, इस अवसर पर संस्था की संस्थापक अनिता लुनिया, अध्यक्ष सोनाली लुनिया, वार्ड पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, जे.एस.ठाकुर"राजु" विशेष रूप से उपस्थित हुए।
अनिता लुनिया ने बताया कि स्वर्ण प्राशन एक आर्युवैदिक अवलेह है जिससे बच्चो की इम्युनिटी पावर बढ़ती है, 0 से लेकर 16 साल तक के बच्चो को संस्था द्वारा प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र के दिन लुनिया निवास में यह दवा दी जाती है जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है और लगातार देने से इसके सकारात्मक परिणाम आये है।
वार्ड पार्षद श्री आनंद अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह हम सभी यहां अपने धर्म का पालन करने, भागवत सुनने के लिए उपस्थित होते है उसी तरह अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी बन जाती है, स्पर्श एक कोशिश द्वारा यातायात जागरूकता और स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम एक साथ रखने से स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों विषयो का हमें ध्यान रखना चाहिए यह संदेश समाज को मिलता है।
जे.एस.ठाकुर "राजु" ने यातायात के नियमों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी और बताया कि यातायात के नियम-कानून हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाये गये है जिसका पालन न करने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है, पैदल चलते समय यथासंभव फुटपाथ पर ही चले, पैदल चलते समय ध्यान रखे कि हमें रोड के दायें तरफ पैदल चलना चाहिए ताकि सामने से आती गाड़ी दिखाई दे सके, इसी तरह हेल्मेट का उपयोग, सिग्नल जंप न करना, नियमित और संतुलित वेग से गाड़ी चलाना चाहिए, एक साथ 3 सवारी या उससे ज्यादा बैठकर चलना नहीं चाहिए, अपनी लेन पर ही चलना चाहिए आदि।
इस अवसर पर वार्ड के अलावा आसपास के 250 से ज्यादा बच्चे और उनके माता-पिता उपस्थित हुए। सभी बच्चो को स्वर्ण प्राशन के अन्तर्गत दवाई दी गई और वी खाद्य सामग्री भेल, केला आदि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जे.एस.ठाकुर ने किया।