February 03, 2026


छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स में श्री संतोष जैन को मिली नई जिम्मेदारी ; 'सलाहकार' पद पर हुए पदोन्नत।


रायपुर - व्यापारिक हितों की अग्रणी संस्था छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज में अनुभवी नेतृत्व को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।

चेम्बर के कर्मठ सदस्य श्री संतोष जैन जी (मेसर्स मूलचंद पाली मर्स) को उनके अनुभव को देखते हुए 'उपाध्यक्ष' पद से पदोन्नत कर संस्था के 'सलाहकार' जैसे गरिमामय पद पर मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी जी एवं समस्त चेम्बर परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई प्रेषित की गई है। संस्था को पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2025 से 2028 तक का उनका यह कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहेगा।

"श्री संतोष जैन जी का लंबा अनुभव और व्यापारियों के प्रति उनका समर्पण चेम्बर को नई दिशा प्रदान करेगा। आशा है कि उनका सक्रिय सहयोग संगठन को और भी सशक्त एवं एकजुट बनाएगा।"


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch