रायपुर - रायपुर सराफा एसोसिएशन एवं सेठ नाथूराम होलिका उत्सव समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन, फाग गीत एवं भोजन (प्रसादी) का आनंद नाहटा मार्केट सदर बाजार में किया गया। जिसमें रायपुर सराफा, सदर बाजार के लगभग 700 से ज्यादा व्यापारी गणों की उपस्थित रही।

कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने विशेष इस आयोजन रायपुर लोकसभा के सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल, ग्रामीण विधायक माननीय मोतीलाल साहू, अध्यक्ष दिव्यांगज़न वित्त एवं विकास निगम माननीय लोकेश कावडिया, नवभारत के प्रदेश प्रमुख संपादक माननीय उमा शंकर व्यास, पूर्व पार्षद उपमहापौर मनोज कंदोई, पार्षद जॉन 4 के अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली, सचिव जितेंद्र गोलछा, कोषाध्यक्ष अनिल कुचेरिया, चेयरमैन प्रकाश गोलछा, सहसचिव विनय गोलछा, मीडीया प्रभारी मनीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अशोक गोलछा, हरख मालू, संजय कानूगा, अशोक पगारिया, अरुण तंवर, अमर बरलोटा, सतीश टाटिया, पूर्व कोषाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उत्तम गोलछा, प्रदीप बैद, जीवन पंसारी, महावीर मालू, प्रह्लाद सोनी, दिलीप टाटिया, विमल बैद एवं वरिष्ठ संरक्षक सलाहकार एवं पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
कार्यक्रम में संगीत का आयोजन भी रखा गया था, जिसमें श्रीमती किट्टू सिन्हा, श्रीमती पंचमी सेंद्रे, अतीक रहमान एवं संजय सिंह ने गीतों की ऐसी बौछार की कि प्रत्येक गीत के साथ श्रोताओं ने अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाई।
गुलाल से पूरा कार्यक्रम सारोबार रहा, उल्लास पूर्ण वातावरण में होली मनाई गई, सभा का सफल संचालन जितेंद्र गोलछा एवं लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने किया। उक्ताशय की जानकारी सचिव जितेन्द्र गोलछा एवं कार्यक्रम संचालक लक्ष्मी नारायण लाहोटी ने दी।