रायपुर - भैरव सोसायटी स्थित सुधर्म भवन में नवकार जाप ग्रुप व श्री सुधर्म जैन श्रावक संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 08 मार्च 2026 को 27 वें नवकार महामंत्र जाप का अनुष्ठान सकल जैन समाज की सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

जाप में विशेष रहा सहभागी आराधकों ने जाप के साथ समता की साधना सामायिक का लाभ भी लिया जिससे जाप स्थल अनुष्ठानमय-समतामय हो गया।
नवकार जाप ग्रुप द्वारा आयोजन समिति व महिला समिति का अभिनंदन नवकार अंकित फ्रेम भेंट कर किया गया। जाप में विशेष रूप से की सहभागिता रही।