March 08, 2026


"छत्तीसगढ़ उड़ीसा अंचल का अध्यात्म होली मिलन व कार्यसमिति की विशेष बैठक"

रायपुर - आज 8.3.2026 रविवार को समता परिसर में छ.ग. ओडिशा अंचल साधुमार्गी जैन संघ का "अध्यात्म होली मिलन व कार्यसमिति की विशेष बैठक" का प्रोग्राम छ.ग. साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी बाफना, छ.ग. ओडिशा अंचल श्री साधुमार्गी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती वीणा जी श्रीश्रीमाल, दुर्ग, छ.ग. ओडिशा अंचल श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के अध्यक्ष श्री संदेश जी टाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

Advertisement

जिसमें अंचल के श्री साधुमार्गी जैन संघ, श्री साधुमार्गी महिला समिति व श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के सभी प्रवृत्ति संयोजक विभिन्न शहरों व गांवों के अध्यक्ष मंत्री एवं शीर्ष पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर साधुमार्गी जैन संघ की प्रवृत्तियों को सभी के समक्ष रखकर एक दूसरे के विचारों को आपस में आदान प्रदान कर संघ को शिखर की ऊंचाईयों पर कैसे पहुंचाये तथा संघ के एक-एक सदस्य को कैसे संघ से जोड़ा जाए इस विषय पर चर्चा करते हुए संघ विकास का कदम आगे बढ़ाया।

कार्यक्रम का संचालन विनोद पारख छ.ग. साधुमार्गी जैन संघ के यशस्वी महामंत्री ने किया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch