पंडरिया - मुमुक्षु काजल डाकलिया ने संयम पथ पर आगे बढ़ते हुए आज घर और नगर से विदाई ली नगर के दिनेश इंद्रा देवी डाकलिया की पुत्री काजल की भगवती दीक्षा राजस्थान के माउंट आबू में 23 फरवरी को देलवाड़ा तीर्थ में संपन्न होनी है इसी दिशा में आज काजल ने जो संयम पथ का जो मार्ग चुना है उस पर आगे बढ़ते हुए अपने घर , परिवार , श्री संघ और नगर से आज विदाई लेते हुए अपना घर और गांव आज छोड़ कर संयम पथ की ओर गुरु भगवन्तों की शरण में जाने के लिए नगर से भाव भीनी विदाई ली।

इस अवसर पर उनके घर परिवार के साथ श्री संघ के सदस्यों सहित नगर के नागरिकों ने काजल के संयम जीवन के मार्ग पर आगे बढ़ने की खूब खूब अनुमोदना करते हुए विदाई दी