April 19, 2026


ओस्तवाल परिवार द्वारा वर्षीतप अनुमोदनार्थ अराधको का किया बहुमान जवाहर भवन ब्यावर मे।

कल सभी अपने अपने गुरु के यहां जायेगे पारणा करने।

ब्यावर - ब्यावर जवाहर भवन मे ओस्तवाल परिवार द्वारा बहुमान कार्यक्रम मे ब्यावर सकल जैन समाज मे वर्षीतप करने वाले अराधक का साधुमार्गी जैन संघ के सदस्य पारसमल धर्मीचंद औस्तवाल परिवार द्वारा साल माला ओढाकर स्वागत बहुमान किया गया।

Advertisement

    सबसे पहले युवा तपस्वी अंकित गन्ना का बहुमान जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष गोतमचंद चौधरी पारस मल ओस्तवाल ने किया वही महिलाओ मे समता महिला मंडल की अध्यक्षा शशीकला डांगी, विमलेश औस्तवाल व ओस्तवाल परिवार की बहुओ ने सभी तपस्वीयों को साल माला पहनाकर गिफ्ट्स दिये गये।

  इस अवसर पर जैन मित्र मंडल, समता महिला मंडल व समता युवा संघ ब्यावर के अध्यक्ष मंत्री व पदाधिकारी व समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

   अध्यक्ष गोतम चंद चौधरी ने बताया सभी तपस्वी अपने अपने गुरु के यहा जगह जगह पारणा करने पंहुचेगे।ब्यावर साधुमार्गी संघ मे आठ पारणे है जिसमे से कुछ ब्यावर मे करेगे बाकी नोखा पधारेगे।

  महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल ने बताया ओस्तवाल परिवार सुबह नोखा के लिए जायेंगे वही मेडता विराजित शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा का दर्शन लाभ लेगे जिनका चातुर्मास ब्यावर खुला है।

      सहमंत्री नोरतमल बाबेल ने बताया नोखा मे लगभग 112 के आसपास पारणा होगें वही 23 अप्रेल को जोरावर नोखा मे ऐक साथ चार दीक्षा होगी ओर भी संभावना है।

संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल, साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch