रायपुर - श्री मुनि सुब्रत स्वामी जिनालय एवं मणिधारी दादाबाड़ी नवकार नगर रायपुर में स्वद्रव्य से निर्मित होने वाले जिन मंदिर के निर्माण में आयोजित पत्रिका लेखन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ श्रृंगार खरतरगच्छाचार्य परम पूज्य श्री जिन पियूष सागर सुरिश्वर जी मसा, नूतन आचार्य भगवन परम् पूज्य श्री जिन समयकरत्न सागर सुरिश्वर जी म सा एवं प्रेरणा दात्रि परम पूज्य स्नेहयशा श्री जी म सा आदि ठाणा की उपस्थिति में आगामी प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका लेखन का कार्यक्रम सकल जैन समाज की उपस्थिति में भव्यातिभव्य तरीके से अत्यंत ही हर्ष एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

आज के पत्रिका लेखन में समाज के सभी वर्ग के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इस अवसर पर रायपुर शहर के सभी मंडलों द्वारा मंदिर में वेदी निर्माण में प्रयुक्त ईंट भेंट कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक डागा ने उपस्थित आचार्य गण समस्त साधु साध्वी गण एवं उपस्थित श्रावक श्राविकाओं का आभार व्यक्त किया। और साथ ही साथ दुर्लभतम कसौटी के पत्थर से बने ग्यारह ईंच के श्री मुनि सुब्रत स्वामी परमात्मा की मूर्ति जो आगामी प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य भगवन द्वारा अंजन शलाका क्रिया विधि कर प्रतिष्ठित की जायेगी मुंबई से पधारे सिद्धार्थ सरकार परिवार ने यह मूर्ति स्वयं हीरे के पत्थर से तराशकर श्री मुनि सुब्रत स्वामी जिनालय ट्रस्ट को भेंट स्वरूप प्रदान की।