कुम्हारी - विचक्षण जैन विद्यापीठ की ओर से कक्षा 10वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में ट्रस्ट के सदस्य श्री स्वप्निल जैन सर ने भी विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.पी. सिंह सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रेरणादायक भाषण दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ एवं प्रशासनिक टीम ने भी विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिससे वे भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त कर सकें।