April 29, 2026


जैन श्री संघ कवर्धा के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन।

 कवर्धा 29-04-26 - जैन श्री संघ कवर्धा के तत्वावधान में ज्ञानगच्छ परिवार ने श्री प्रेमचंद डॉ अतुल श्री श्रीमाल परिवार के सौजन्य से सप्त दिवसीय ज्ञानाराधन शिविर महावीर स्वामी चौक स्थित स्थानक भवन में आयोजित किया गया है। 25 अप्रैल से आयोजित शिविर में अध्यापन कराने हेतु रायपुर से विद्वान स्वाध्यायी श्री सुनील टाटिया एवं श्रीमती पूनम लोढ़ा, दुर्ग से श्रीमती शकुन गोलछा तथा डौंडी से सुश्री विभा बाघमार का पदार्पण हुआ है।

Advertisement

इस शिविर में बालक, बालिकाएं, युवा, बहु मंडल, श्रावक, श्राविकाए अलग-अलग कक्षाओं में अल सुबह से रात्रि 10:00 बजे तक उत्साह पूर्वक भाग लेकर ज्ञानार्जन कर रहे हैं। शिविर का समापन 2 मई को होगा।

इस अवसर पर मेरा सन्घ मेरी जिम्मेदारी, मेरा परिवार आदर्श परिवार विषय पर अतिथि उद्बोधन श्री अरविंद मेहता मुंबई एवं श्री आनंद बंब सटाना का होगा। तापमान चरम पर है किंतु इसके बावजूद शिविर में फैन, कुलर, ए सी आदि उपकरणों का कोई प्रयोग नहीं किया जा रहा है। शिविर को मिल रहे प्रतिसाद से  भविष्य में विशाल शिविर लगाए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 

Advertisement

Tranding News

Get In Touch