April 29, 2026


श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के द्वारा आयोजित सेवा का एक और अध्याय "आरोग्यम"

जय जिनेन्द्र - जय गुरु नाना - जय गुरु राम

रायपुर - श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के द्वारा आयोजित सेवा का एक और अध्याय "आरोग्यम" का निःशुल्क स्वास्थ जांच शिविर दिनांक 26/04/2026 को रायपुर के बोरियाकला ग्राम पंचायत के सरकारी विद्यालय में योग्य चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की देख रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें  लगभग आंख के 85 (सभी को चश्मा उपलब्ध कराया गया), कान के 16, दांत के 08, महिलाओं के 10, बच्चो के 10, बीपी शुगर के 44 एवं सामान्य जांच के  45 मरीजों ने स्वास्थ शिविर में परामर्श प्राप्त किया और इसी जांच में एक 17 वर्षीय बालिका जिसको परिवार और गांव वालों के द्वारा गूंगी और बहरी माना जा रहा था, उसकी मशीन के द्वारा जांच में पता चला कि वो सुन सकती है और विशेष थेरेपी मिलने पर वो बोल भी सकती है।

Advertisement

इस शिविर में विशेष रूप से श्री साधुमार्गी जैन संघ के महामंत्री श्री राजेश जी पारख, कोषाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी संचेती एवं वरिष्ठ श्रावक श्री जेठमल जी सांखला, अमित जी सेठिया, सामाजिक संयोजक श्री आदित्य वर्धन सुराना, छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश जी कावड़िया (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) एवं समता युवा संघ से मंत्री जिनेश चौरड़िया, कोषाध्यक्ष आदित्य मोहन पारख, सुशील दुग्गड, शांति भंसाली, मयंक भंसाली, पवन डागा, अतुल कात्रेला, गोल्डी सुराना, विजय संचेती एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

स्वास्थ शिविर में विशेष सहयोगी के तौर में बोर्नियो हॉस्पिटल, महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, द डेंटल एक्सपर्ट का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ एवं ग्राम पंचायत बोरियाकला के सरपंच हिमाचल प्रसाद साहू एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। आप सभी को बहुत बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद। 

अमित सुराणा - अध्यक्ष

श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर

Advertisement

Tranding News

Get In Touch