BREAKING

विचक्षण जैन विद्यापीठ, कुम्हारी में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया।

Share:

कुम्हारी, 25 जुलाई 2026 - विचक्षण जैन विद्यापीठ, कुम्हारी में आज कारगिल विजय दिवस अत्यंत गरिमामय एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं नवकार मंत्र के मंगलाचरण के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य श्री ए. पी. सिंग ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कारगिल के वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना को स्मरण किया तथा विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओ. पी. सिंग एवं विशिष्ट अतिथि श्री अखिलेश सिंग ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के शौर्य एवं बलिदान को नमन करते हुए विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सेवा-भाव विकसित करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाट्य मंचन, हिंदी कविता पाठ, अंग्रेजी भाषण एवं मनमोहक समूह नृत्य ने उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों को भावविभोर कर दिया। संपूर्ण परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने कारगिल के अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के मन में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देशसेवा की भावना जागृत करने में अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

Share:

Popular News