रायपुर - आज भैरव सोसायटी में हीर सुरी भवन में आयोजित नवकार जाप श्री नमस्कार महामंत्र व संकल्प अनुष्ठान में धर्म अनुयायियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सैकड़ो की संख्या में भारी बारिश के बाद भी उपस्थित श्रावक व श्राविकाओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता दी। इस कार्यक्रम में राहुल झाबक ने अपने भजनों से चार चांद लगा दिए।
इस कार्यक्रम के मुख्य लाभार्थी ज्ञानचंद हर्ष कुमार बरडिया परिवार था। नवकार जाप ग्रुप जो नवकार जाप में रायपुर में अग्रणी है उसके सहयोग से श्री विमलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट व समिति के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन किया गया था।
इस आयोजन के अंतर्गत आज सैकड़ो की संख्या में उपस्थित धर्म अनुयाई ने चार नवकार मंत्र की पक्की माला फेरी। साथ ही स्नात्र पूजा, चंदन पूजा, पुष्प पूजा, धूप, दीप, नैवेद्य आदि पूजाएं की।
इस पूरे आयोजन में परम पूज्य साध्वी गुरुवर्य सिद्धांत ज्योति जी आदि ठाणा ने अपने प्रवचनों के माध्यम से नवकार के हर पद का महत्व बताया और नवकार से किस प्रकार शरीर के विभिन्न अंगों की रक्षा स्त्रोत के माध्यम से होती है वह श्रावक व श्राविकाओं को कराया।
रायपुर में आज पहली बार ऐसा हुआ है कि नवकार के विभिन्न पूजन का लाभ पैसों में ना बोलकर बोली उन्हें दी गई जो ज्यादा से ज्यादा धार्मिक क्रियो को करने में आगे आए।
इसमें सर्वप्रथम बोली एक वर्ष में नवकार की माला फेरने की थी जिसमें 21000 माला 1 वर्ष में फेरने की बोली लगाकर देव पुष्प सोनीगरा परिवार ने इस मात्रा पूजा का लाभ लिया, इसी प्रकार राजकुमार जी राखी जी शाह परिवार ने दीप व पुष्प पूजा का लाभ लिया और एक वर्ष के अंदर एक लाख माला स्वयं करने या परिवार के साथ करने की बोली लेकर आज इतिहास रचा अर्थात इस परिवार को प्रतिदिन 270 से ज्यादा माला फेरने का इन्होंने संकल्प लिया है। इसके पश्चात नैवेद्य परिवार लोढ़ा व पारख परिवार ने 1100 आयंबिल 1 वर्ष में करने अथवा करने की बोली ली। वहीं *श्री श्री माल परिवार के द्वारा 1 वर्ष में 3500 सामयिक व सुरेश जी कानूगा परिवार ने 2100 एकासना करने अथवा कराने की बोली लेकर अलग-अलग पूजन का लाभ लिया आज बोलियो के दौरान धार्मिक क्रिया करने के लिए उपस्थित श्रावक व श्राविकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
आज के कार्यक्रम में आम्रपाली श्री संघ, शंकर नगर श्री संघ इसके अतिरिक्त जैन समाज के विभिन्न घटक के श्री संघ के अनुयाई उपस्थित हुए आज कार्यक्रम में भैरव भक्त मंडल तथा भैरव भक्ति महिला एवं बालिका मंडल का भी बहुमान किया गया, साथ ही नवकार जाप ग्रुप का बहुमान किया गया।
मोहित चौरडियाजी व राखीजी शाह जिनका क्रमशः 21 दिन व 16* दिन का उपवास था उनका बहुमान ट्रस्ट व समिति के द्वारा किया गया। आज प्रेम चोपड़ा ने भी भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी।
भैरव सोसायटी के बच्चों के द्वारा नवकार पर आधारित शानदार नृत्य की प्रस्तुति की जिसकी बहुत प्रशंसा की गई।
आज उपस्थित श्रावक व श्राविकाओं के द्वारा 1,21,000 से अधिक नवकार मंत्र जाप किया गया।