BREAKING

उत्तर विधानसभा विधायक श्री पुरंदर मिश्रा का जन्मदिवस जवाहर नगर मंडल भाजपा ने भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Share:

विधायक श्री मिश्रा को शाल, गमछा और पुष्पगुच्छ भेंट कर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं, मिठाई बांटकर प्रकट की खुशी।

रायपुर - भारतीय जनता पार्टी, जवाहर नगर मंडल जिला रायपुर द्वारा रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय, कर्मठ एवं जनप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी का जन्मदिवस अत्यंत गरिमामय, भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल के नेतृत्व में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दोपहर 2 बजे सभी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ उत्साहपूर्वक श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर में चल रही मधुर संगीत एवं भक्तिमय भजनों की स्वर लहरियों ने सभी का मन मोह लिया और पूरा वातावरण प्रभु भक्ति में सराबोर हो गया।


मंडला के मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी, बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी के पावन दर्शन किए। कार्यकर्ताओं ने पूरी श्रद्धा के साथ महाप्रभु के चरणों में श्रीफल, ताजे पुष्प एवं मिष्ठान समर्पित किए। इस दौरान प्रदेश में सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई। साथ ही, प्रभु जगन्नाथ जी से उत्तर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी के उत्तम स्वास्थ्य, यशस्वी जीवन एवं दीर्घायु होने की विशेष प्रार्थना की गई।

जन्मोत्सव के इस शुभ अवसर पर जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानपूर्वक शाल एवं गमछा पहनाया तथा पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के बीच मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।

मंदिर परिसर में भक्ति संगीत की धुन पर कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ विधायक जी का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान भाजपा संगठन के प्रति निष्ठा और विधायक श्री मिश्रा जी के प्रति अपार जनस्नेह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

कार्यक्रम में जवाहर नगर मंडल के वरिष्ठ नेता, मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, वार्ड पार्षद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सूचनादाता - प्रणीत जैन

मीडिया प्रभारी, जवाहर नगर मंडल

भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर (छ.ग.)

Share:

Popular News