BREAKING

केसिंगा में साध्वी वैभव श्री जी का चातुर्मास प्रवेश 19 तारीख को।

Share:

केसिंगा (उड़ीसा) - परम पूज्य बिस्व बल्लभ 1008 श्री विजय राज जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती साध्वी श्री वैभव श्री जी एवं उनके सहभागी साध्वियों का आगामी 19 तारीख को सुबह ठीक 9:30 बजे स्थानीय महावीर जैन भवन के प्रांगण में विशाल शोभा  यात्रा के साथ चतुर मासिक प्रवेश करने का निर्णय लिया गया है। इस स्वागत समारोह में आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धावान श्रावक श्राविकाएं साध्वी श्री जी के दर्शन अर्थ के लिए धर्म नगरी  केसिंगा में आने की संभावना है। साध्वी वैभव श्री जी के चातुर्मास को देखते हुए स्थानीय महावीर जैन भवन को भव्य रूप देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। साध्वी श्री जी चातुर्मास प्रवेश से पहले पश्चिम उड़ीसा के विभिन्न क्षेत्रों का स्पर्श करते हुए अपने विलक्षण प्रवचन के सुपरिचित ढंग से अपने मधुर वाणी से सभी को मोहित कर देते हैं उनका मधुर प्रवचन सुनने के लिए सभी संप्रदाय के लोग स्थानीय महावीर जैन भवन में एकत्रित होते हैं। इस चातुर्मास को देखते हुए स्थानक वासी संप्रदाय के लोगों ने सभी संप्रदाय को जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले कई सालों के बाद स्थानीय महावीर जैन भवन में चातुर्मास होने के कारण लोगों में काफी उत्साह देखा गया है इस चातुर्मास काल में बाहर से काफी भाई बहन पूरा चातुर्मास काल का लाभ उठाने के लिए केसिंगा पहुंच रहे हैं।

केसिंगा के जाने-माने समाजसेवी एवं स्थानकवासी संप्रदाय के प्रमुख श्री बसंत लाल जैन, भाई पप्पन जैन, श्यामलाल जैन, अजय जैन, शैलेंद्र जैन, कालू जैन, आदि बहुत सारे भाई बहनों का इस चातुर्मास कल में अपना लाभ उठाने का कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Share:

Popular News