रायपुर - नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक सकल जैन समाज की गरिमामय उपस्थिति में महामंत्र नवकार जाप का आयोजन विगत 32 माह से निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम का 33 वां नवकार जाप आज दिनांक 13/09/2026 को हनुमान नगर सकल जैन समाज के साथ मधुबन परिसर में आयोजित किया गया। जाप में आराधकों की गरिमामय उपस्थिति रही। जाप में विशेष योग बना तप का। श्वेताम्बर जैन समाज महापर्व पर्युषण की पर्वाराधना कर रहा है ऐसे में जप तप का विशेष योग नवकार जाप के महत्व को अति आध्यात्मिक बना दिया।
जाप में सुश्री प्राची पारख - 10, श्री अभय दुगड़ - 9, श्री मनोज लोढ़ा - 13 की तपस्या (उपवास) के साथ सहभागी बने। तपस्वीयों का तपस्या का अनुमोदन करते हुए बहुमान किया गया।
जाप में विशेष रूप से आशीष जैन, वीरेंद्र डागा, राजेन्द्र पारख, मनोज पारख, वीरचंद लूनिया, अशोक निमानी, नरेंद्र झाबक, मनोज बंग, उमेद बैद की सहभागिता रही।