BREAKING

सीए आलोक जैन बने जीतो रायपुर चैप्टर के चेयरमैन।

Share:

रायपुर - रायपुर के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सीए आलोक जैन को जीतो (JITO) रायपुर चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होंने इस नई जिम्मेदारी के लिए समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीए आलोक जैन जीतो रायपुर चैप्टर में कोषाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे चुके हैं।

अपनी नियुक्ति पर सीए आलोक जैन ने कहा, “मेरी यात्रा का मूल मंत्र सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और कर्म के प्रति समर्पण है। मैं पूरी ईमानदारी और लगन से इस जिम्मेदारी को निभाने का प्रयास करूंगा। मुझे विश्वास है कि सभी सदस्यों के सहयोग से आने वाले दो वर्ष आपसी जुड़ाव, एकता और उपलब्धियों से भरे होंगे।


इस अवसर पर स्वरूप चंद जैन, जय कुमार बैद, तिलोकचंद बरडिया, अभय भंसाली, अशोक पटवा, कीर्ति जैन, नरेंद्र पारख, अशोक बरडिया, सुशील बरलोटा, शैलेष शाह , नीलेश बोथरा, अजीत कांकरिया, संदीप झाबक, सरिता चौधरी, मोनिका सुराणा, सुमित जैन, अभिलेष कटारिया, गौरव जैन, यश निम्मानी, सौरभ जैन सहित जीतो के सदस्य उपस्थित थे।

Share:

Popular News