BREAKING

विनोद जैन बने केसिंगा पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष।

Share:

केसिंगा (उड़ीसा) - स्थानीय आएमसी सभागृह में केसिंगा पत्रकार संघ का एक सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में नारला के विधायीका मनोरमा मोहंन्ती जी का गरिमा मय उपस्थित रहा। विशेष अतिथि के रूप में केसिंगा के जाने-माने डॉक्टर समाजसेवी सबके चाहने वाले डॉक्टर हेमसागर साह, केसिंगा सिटीजन फॉर्म के महासचिव चंद्रशेखर आचार्य केसिंगा नगर के नगर पाल नूरपराज यादव, केसिंगा पत्रकार संघ के नए अध्यक्ष नूरप साहू, एवं स्थानीय नगर के कई गंणमान्य व्यक्ति इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे। इस सम्मान समारोह में अतिथियों  से लेकर के सभी पत्रकार भाइयों को भी सम्मानित किया गया। जिसमे की दया सुरानी, मधु सिंन्दूर, कई सामाजिक संगठनों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए उनको भी सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में केसिंगा के जाने वाले पत्रकार विनोद जैन को भी सम्मानित किया गया। मंच संचालन के लिए प्रफुल्ल भाई ने बहुत ही सुंदर मच संचालन किया एवं सभी का आभार ज्ञापन किया। इस सम्मान समारोह को चार चांन्द लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा गया।

Share:

Popular News