BREAKING

हैदराबाद के बंजारा हिल्स में गुरुदेव श्री खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. एवं पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि का भव्य मंगल प्रवेश।

Share:

हैदराबाद - परम पूज्य गुरुदेव सूरि सम्राट, राष्ट्ररत्न, अवंती तीर्थोद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. एवं पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा–9 की पावन निश्रा में श्री संघ शास्ता वर्षावास–2026 के अंतर्गत दिनांक 16 जुलाई 2026 को मोहिनी प्रेम कुंज, बंजारा हिल्स में गुरुदेव श्री का भव्य मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। मंगल प्रवेश के उपरांत धर्मसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पूज्य गुरुदेव श्री ने “समय और आत्मा का महत्व समझना ही जीवन की सच्ची साधना है” विषय पर प्रेरणादायी प्रवचन प्रदान किया। उन्होंने भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात कर तप, त्याग, संयम एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश दिया।

सायंकाल पूज्य गुरुदेव श्री का विहार हैदरगुड़ा के लिए हुआ। हैदरगुड़ा स्थित संघवी अमरचंदजी–अतिशजी श्रीश्रीमाल के निवास पर पूज्या गणिनी प्रवरा श्री सुलोचनाश्रीजी म.सा. के साथ गुरुदेव श्री का भावपूर्ण मिलन हुआ। तत्पश्चात् पूज्य गुरुदेव श्री सुख सागर अपार्टमेंट, हैदरगुड़ा में पधारे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रेषक : नेमिकांतिमणि टीम

Share:

Popular News