रायपुर - श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड, रायपुर में श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में ज्ञानयोगी संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं वर्तमानाचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के अज्ञानुवर्ती शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 पुनीत सागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 धैर्य सागर जी महाराज एवं ऐलक श्री 105 स्वागत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन गुरुकृपा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन ने बताया कि अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत आज 27 जुलाई प्रातः 8:00 बजे मूलनायक भगवान की बेदी के समक्ष श्रीजी का अभिषेक एवं रिद्धि-सिद्धि प्रदाता शांतिधारा का वाचन मुनि श्री आगम सागर जी महाराज से मुखारविन्द से संपन्न हुआ। आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री आदेश जैन एवं श्रीमती मंजुलता जैन राजनांदगांव को प्राप्त हुआ।
आज मुनि संघ को आहार देने का सौभाग्य मुनि 108 श्री आगम सागर जी महाराज श्रीमती दीप्ति एवं संजय जैन (प्रेमी) परिवार, मुनि 108 श्री पुनीत सागर जी महाराज श्रीमती सपना एवं संजय जैन (CSEB) परिवार, ऐलक 105 श्री धैर्य सागर जी महाराज श्रीमती संध्या एवं दिलीप जैन परिवार ऐलक 105 श्री स्वागत सागर जी महाराज श्रीमती ज्योति एवं अनुराग जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
लघु तीर्थ के निमित्त प्रतिदिन शाम 7 बजे भक्तांबर पाठ "एक शाम प्रभु के नाम" की श्रृंखला में 26 जुलाई पुण्यार्जक परिवार श्री राजकुमार जैन, श्रीमती शशि जैन, श्री दिनेश जैन, श्रीमती रोशनी जैन जैन जूस परिवार एवं 27 जुलाई के पुण्यार्जक परिवार श्रीमती संध्या-श्री दिलीप जैन, श्री निकुंज-श्रीमती सृष्टि जैन, एवं सलोनी व आश्विक जैन गुढ़ियारी ने सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लिया।
आगामी पावन कार्यक्रमों की रूपरेखा समिति द्वारा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक आयोजनों की जानकारी इस प्रकार है:
चातुर्मास संकल्प विधि 28 जुलाई 2026, मंगलवार समय प्रातः 8:00 बजे स्थान श्री आदिनाथ जिनालय मूलनायक बेदी के समक्ष मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन, मुनि संघ द्वारा चातुर्मास मंगल कलश स्थापना की "संकल्प विधि" एवं पूज्य गुरुदेव के मांगलिक प्रवचन।
गुरु पूर्णिमा आचार्य श्री गुणानुवाद 29 जुलाई 2026 समय प्रातः 8:00 बजे कार्यक्रम दीप प्रज्वलन, आचार्य श्री पूजन एवं गुणानुवाद सभा।
वीर शासन जयंती 30 जुलाई 2026 समय प्रातः 8:00 बजे 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर का विशेष पूजन एवं पूज्य मुनिश्री की मंगल देशना प्रवचन
ऐतिहासिक वर्षायोग मंगल कलश स्थापना 2 अगस्त 2026, रविवार समय:दोपहर 1:00 बजे पूज्य मुनि श्री आगम सागर जी महाराज ससंघ का पावन 'श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 मंगल कलश स्थापना' समारोह में सर्वप्रथम सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा,सुबह 9 बजे अभिषेक शांतिधारा,दोपहर 1 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मंगल कलश स्थापना का कार्यक्रम रखा गया है।
धर्मलाभ लेने की अपील
श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग समिति 2026 एवं सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर के पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहपरिवार पधारकर इन सभी पावन अवसरों पर धर्म लाभ प्राप्त करें एवं गुरु भक्ति का पुण्य अर्जन करें।
सूचनादाता - प्रणीत जैन (मीडिया प्रभारी)
श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग समिति 2026
एवं सकल दिगंबर जैन समाज
श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर (छ.ग.)