अहिवारा - चातुर्मास के पावन अवसर पर अहिवारा स्थित श्री वर्धमान स्थानक भवन में परम पूज्य आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. के पावन सान्निध्य में, अहिवारा श्रीसंघ पर हुई उनकी महती कृपा स्वरूप शासन दीपिका साध्वी श्री सुप्रज्ञा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा–4 के भव्य चातुर्मास प्रवेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी प्रथम बाफना ने महोत्सव में उपस्थित होकर पूज्य गुरवरिया के पावन दर्शन एवं मंगलमय आशीर्वाद प्राप्त किए।
प्रथम बाफना ने कहा कि, “चातुर्मास आत्मचिंतन, संयम, साधना एवं आत्मकल्याण का पावन पर्व है। यह हमें आत्मानुशासन, सदाचार एवं आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।”
उन्होंने मंगलकामना व्यक्त करते हुए कहा कि यह पावन चातुर्मास धर्म, संयम, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुँचाए तथा सभी के जीवन में शांति, सुख-समृद्धि, मंगल और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त करे।
प्रथम बाफना - समाजसेवी