BREAKING

स्नेह तरंग मंडल की हुई बैठकर : 11 दिवसीय दादा गुरुदेव इकतीसा महोत्सव 26 अगस्त से

Share:

भक्ति गीत प्रतियोगिता और आकर्षक पुरस्कार रहेंगे विशेष आकर्षण।

रायपुर - नवकार नगर स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं मणिधारी दादाबाड़ी मंदिर में 26 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक 11 दिवसीय दादा गुरुदेव इकतीसा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्नेहतरंग मंडल द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन भक्ति, आराधना और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक डागा ने बताया कि प्रतिदिन रात्रि 8ः15 बजे से 9ः30 बजे तक दादा गुरुदेव की भक्ति के साथ तीन मंडलों के बीच भक्ति गीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिदिन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मंडलों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 3,100 रुपये निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन शाम 8ः15 बजे से 8ः45 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए लकी ड्रॉ कूपन भी वितरित किए जाएंगे। अंतिम दिन तीन श्रेष्ठ मंडलों के बीच भक्ति महासंग्राम महाप्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेता मंडल को 51,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा दादा गुरुदेव की पूजा में भाग लेने वाले चार श्रद्धालुओं को लकी ड्रॉ के माध्यम से सोने की चेन भी भेंट की जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन समाज में भक्ति, एकता और श्रद्धा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से सहभागी बनने की अपील की गई है।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक डागा ने बताया कि तनय लूनिया, जय लूनिया, कुसुम श्रीश्रीमाल, ममता सुराना, सुरभि लोढ़ा एवं शताब्दी जैन से संपर्क किया जा सकता है। आयोजन स्थल श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं मणिधारी दादाबाड़ी मंदिर, नवकार नगर, रायपुर रहेगा।

Share:

Popular News