BREAKING

आम्रपाली चातुर्मास में वोहराया गया श्री धन्यकुमार चरित्र ग्रंथ।

Share:

रायपुर - श्री शांति कल्याण चातुर्मास समिति के अंतर्गत आज अभिनंदन स्वामी जिनालय परिसर में श्रावक भवन उपाश्रय में दीक्षा धर्म के महानायक आध्यात्मक सम्राट श्री विजय योगतिलक सुरीश्वर जी के शिष्यरत्न परम पूज्य मुनिराज श्रीशांततिलक विजय जी महाराज को लाभार्थी परिवार द्वारा प्रवचन हेतु श्री धन्य कुमार चरित्र एवं स्वाध्याय हेतु श्री तत्वार्थ सूत्र वोहराकर पावन बेला में प्रवचन का प्रारंभ हुआ।

समिति के मुख्य सलाहकार श्री अशोक जी सुराणा ने बताया कि मुख्य लाभार्थी परिवार श्री संजय कुमार अमित कुमार रायसोनी परिवार ने श्री धन्य कुमार चरित्र को बोहराने का लाभ लिया। श्री तत्वार्थ सूत्र का लाभ श्री स्वाध्याय ग्रुप ने लिया।

प्रातः श्रावक एवं श्राविकाओं ने अत्यंत हर्षोल्लास के साथ बाजे- गाजे से ग्रंथ का वरगोडा निकाला, इसके बाद  पांच ज्ञान का पूजन किया गया, पांच ज्ञान के लाभार्थी परिवार श्री मोहनचंद जी मीना देवी मुणोत श्रीमती चुकी देवी चंदनमल जी सुराणा परिवार श्री मोहन चंद जी पारसमल जी कानुगा श्री करमचंद जी राजेश जी लुंकड़ परिवार ने लिया। गुरु पूजन का लाभ रायसोनी परिवार द्वारा लिया गया। तत्पश्चात ग्रंथ की अष्टप्रकारी पूजा कर पूज्य गुरुदेव को वोहराया गया

समिति के कोषाध्यक्ष श्री आशीष जी बैद ने बताया चतुर्मास में प्रतिदिन 7:30 से 8:30 क्रमशः श्रावक एवं श्राविका उपाश्रय में स्वाध्याय तथा प्रातः 9 से 10 बजे तक पूज्य गुरुदेव के प्रवचन होंगे।

दोपहर को बहनों की वाचना, शाम 4-5 बच्चों की धार्मिक पाठशाला एवं रात्रि में 8:00 से 9:00 बजे तक धर्म चर्चा होगी. प्रत्येक रविवार को छोटे बच्चों को  संस्कारित करने आध्यात्मिक शाला का आयोजन होगा।

Share:

Popular News