पंडरिया - पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया के संयोजक एवं शासकीय माध्यमिक स्कूल कुंडा के प्रधान पाठक मोहन सिंह राजपूत ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर आज सुबह से ही वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
श्री राजपूत ने नगर के मंडी प्रांगण में कदम्ब का एक पौधा रोपित किया।जिसके पश्चात कुंडा स्कूल परिसर व शिशु मंदिर में कदम्ब के दो पौधे बच्चे व पर्यावरण संरक्षण समिति के साथ रोपित किये।जिसके पश्चात ग्राम डोमसरा के मिडिल स्कूल परिसर में अशोक के 6, गुलमोहर के 2 व कदम्ब के दो पौधे रोपित किये।इससे पूर्व समिति के सादस्यों के साथ मिलकर नीम, पीपल, बरगद, आम और गुलमोहर के पौधे लगाए गए हैं। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री राजपूत ने कहा कि "पेड़ ही जीवन हैं, आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ और शुद्ध पर्यावरण देने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे। जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे खुशी के मौके को हम पौधा लगाकर और भी यादगार बना सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि श्री राजपूत पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके टीम द्वारा पंडरिया नगर में अभी तक 3 हजार से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है। नगर में अब लोग अपने जन्मदिन, शादी वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि के अवसर पर पौधा लगाते हैं, जिससे पूरा नगर हरा-भरा दिखाई पड़ रहा है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी की जाती है, ताकि वे सूखे नहीं। समिति ने सभी नगरवासियों से अपील की है कि वे अपने विशेष अवसरों को एक पौधा लगाकर मनाएं, ताकि धरती को हरा-भरा बनाया जा सके।
नेवता भोज कराया गया - जन्मदिन के अवसर पर मिडिल स्कूल कुंडा के बच्चों को केला व लड्डू खिलाकर नेवता भोज किया गया। वहीं मिडिल व प्राथमिक शाला डोमसरा में भी नेवता भोज कराया गया। इस दौरान बच्चों को भजिया, खीर, पूड़ी, सब्जी दाल, चांवल व लड्डू परोसा गया। नेवता भोज कार्यक्रम में बीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि नेवता भोज से सामाजिकता व सद्भाव की भावना का विकास होता है। तथा समाजिकता बढ़ती है।एबीईओ अवनीश जायसवाल व कैलाश साहू ने बताया कि नेवता भोज में जहां बच्चों को पकवान खाने को मिलता है,वहीं उनमें परस्पर मित्रता तथा सहयोग की भावना बढ़ती है। इस आयोजन से स्कूल व गांव के बीच सामंजस्य की भावना भी परिलक्षित होती है। इस दौरान सीएसी ईश्वर तिवारी, शत्रुहन डड़सेना, मक्खन सोनवानी, अश्वनी चन्द्राकर, कुमुदिनी तिवारी, शोभनाथ साहू, पवन पाठक, सरपंच प्रतिनिधि, संतोष सोयाम, अनुज जायसवाल, घांसीराम जायसवाल, घांसी पटेल, रमेश जायसवाल, दुर्जन चन्द्राकर, डिगेश्वर पटेल, ललित पटेल, ब्रजेश बांधकर, परदेशी पटेल सहित ग्रामवासी व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।