कवर्धा - कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार व श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री भूपत सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना पण्डरिया प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा द्वारा धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी के विरुद्ध महज चंद घंटे के भीतर वैधानिक कार्यवाही की गई।
दिनांक-15.09.2026 को थाना पण्डरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हेमन्त कुमार धावलकर, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 गोपीबंदपारा, पण्डरिया धारदार हथियार लहराते हुए पण्डरिया नगर क्षेत्र में घूम रहा है तथा इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पण्डरिया आने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में संदेही की तलाश की गई। इस दौरान आरोपी को कुकदूर रोड पण्डरिया स्थित शराब भट्ठी के पास धारदार हथियार (फरसा) लहराते हुए तथा लोगों को धमकी देते हुए पाया गया। मौके की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग ई-साक्ष्य मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सुरक्षित की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी से धारदार हथियार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिया गया, जिस पर आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध लाइसेंस नहीं होना बताया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार फरसा विधिवत जप्त किया।
आरोपी हेमन्त कुमार धावलकर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं धारा 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणो कुशल निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अजय सिन्हा के नेतृत्व में थाना टीम से प्रशिक्षु उप निरीक्षक झुमेश्वर प्रसाद साहू एवं थाना पण्डरिया पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।