BREAKING

नवकार नगर जिनालय में प्रतिष्ठा के पश्चात पहली बार हुआ द्वार उद्घाटन।

Share:

निर्वाण लड्डू अर्पित कर श्रद्धालुओं ने किया भगवान महावीर का स्मरण।

रायपुर - नवकार नगर स्थित श्री मुनि सुब्रत स्वामी जिनालय में भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण कल्याणक के पावन अवसर पर प्रतिष्ठा के पश्चात पहली बार जिनालय के द्वार का उद्घाटन किया गया। इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएँ उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान को निर्वाण लड्डू, फल एवं मिष्ठान अर्पित कर अपनी भक्ति समर्पित की।

जैन परंपरा के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी ने कार्तिक अमावस्या की भोर में बिहार के पावापुरी में निर्वाण प्राप्त किया था। निर्वाण जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त करने की अवस्था है। परंपरागत कथा के अनुसार, भगवान के निर्वाण के बाद वहाँ उपस्थित राजाओं और श्रद्धालुओं ने उनके ज्ञान और उपदेश के प्रकाश की स्मृति में दीप प्रज्वलित किए। इसी स्मरण में जैन समाज दीपावली पर दीप जलाता है और भगवान के निर्वाण कल्याणक की पूजा करता है।

निर्वाण लड्डू अर्पित करने की परंपरा भगवान की मुक्ति और आत्मकल्याण के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का।

Share:

You Might Also Like

Popular News