बिलासपुर - भगवान 1008 श्री महावीर स्वामी जी के “2553वें निर्वाण महोत्सव” में तीनों मंदिर जी मे “स्वर्ण कलशों” से भगवान का अभिषेक एवं श्वेतांबर समाज द्वारा नेहरू नगर विमल चोपड़ा के निवास मे स्थापित मंदिर जी में निर्वाण लाडू चढाया गया। इसके पश्चात महाआरती की गई। जैन धर्म के अनुसार भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण एवं उनके प्रमुख गणधर गौतम स्वामी को कैवल्य ज्ञान प्राप्ति के उपलक्ष्य में दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर तीनों मंदिर जी में विधिवत पूजन उपरांत निर्वाण लाडू चढ़ाए जाएंगे।
तीनों मंदिर जी मे निर्वाण लाडू चढाया गया।
1008 श्री आदिनाथ भगवान् मंदिर जी क्रांति नगर में मंगलाष्टक प्रातः 6.30 बजे से प्रारंभ, अभिषेक शांतिधारा माताजी के मुखारबिंद से “मंगल प्रवचन” तत्पश्चात पूजन एवं “निर्वाण लाड़ू” बड़े ही भक्ति भाव से चढ़ाया गया। सभी परिवार अपने अपने “घरों से लाड़ू एवं दीपक" सजाकर मंदिर में लायें गए यह एक प्रतियोगिता हुई जिसमें “ग्यारह उत्कृष्ट” प्रतियोगियों को विशेष पुरुस्कार दिया गया एवं चुने गए ग्यारह “उत्कृष्ट लाड़ू” की बोलिया हुई एवं “निर्वाण लाड़ू”चढ़ाये गए। श्री पंचबालयती महावीर जिनालय सन्मति विहार में मंगलाष्टक प्रातः7.15 बजे प्रारम्भ हुवा। अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात संगीतमय पूजन के साथ सामूहिक रूप से “निर्वाण लाडू” चढ़ाया गया।
१००८ श्री पार्श्व नाथ दिगम्बर जैन मंदिर सरकंडा में मंगलाष्टक प्रातः07.00बजे प्रारम्भ हुवा। अभिषेक, शांतिधारा के पश्चात संगीतमय पूजन के साथ सामूहिक रूप से “निर्वाण लाडू” चढ़ाया गया। पात्रों का चयन बोलियों के माध्यम से किया गया।
नेहरू नगर विमल चोपड़ा के निवास मे स्थापित मंदिर जी में निर्वाण लाडू चढाया गया।
श्वेतांबर समाज द्वारा नेहरू नगर विमल चोपड़ा के निवास मे स्थापित मंदिर जी में निर्वाण लाडू चढाया गया। पूजन में गौतम रास का पठन, नवकार जाप, शांति धारा वंदन, अष्ट प्राणित पूजन के पश्चात निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। इसके पश्चात महाआरती की गई। जैन धर्म के अनुसार भगवान महावीर स्वामी को निर्वाण एवं उनके प्रमुख गणधर गौतम स्वामी को कैवल्य ज्ञान प्राप्ति के उपलक्ष्य में दीपावली का त्यौहार मनाया जाता है।
इस अवसर परविमल चोपड़ा, संजय कोठारी, नरेंद्र मेहता, सुरेन्द्र मालू, सुभाष श्रीश्रीमाल, संजय जैन, शोभा मेहता, ज्योति चोपड़ा, किरण चोपड़ा, प्रवीन गोलछा, सुनीता जैन, प्रवीन कोचर, संतोष चोपड़ा, भीखम चंद, सुमित बोथरा, मेहुल, तुषार, सहित समाज के लोग उपस्थित थे।