बिलासपुर - संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज की परम् प्रभावक शिष्या एवं नवाचार्य 108 श्री समय सागर महाराज जी की आज्ञानुवर्ती आर्यिका श्री 105 अकम्प मति माताजी, आर्यिका 105 अचल मति माताजी ससंघ 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बिलासपुर छतीसगढ़ में विराजमान हैं। बड़े ही सौभाग्य का विषय है कि गुरदेव की असीम कृपा से माताजी ससंघ का चातुर्मास बिलासपुर जैन सभा को प्राप्त हुआ है। हम सभी का सौभाग्य होगा जब माताजी ससंघ का 30 वाँ एवं बिलासपुर जैन समाज का ” द्वितीय चातुर्मास” की स्थापना होगी। जिसे हम सभी “अद्वितीय चातुर्मास” बनाने का प्रयास करेंगे। दिनांक 02 अगस्त दिन रविवार, समय दोपहर 1.00 बजे स्थान-आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज संत भवन, क्रांति नगर, बिलासपुर में “माताजी ससंघ”, ब्रह्मचारणी मंजू दीदी ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी के सानिध्य में “मंगल कलश स्थापना” बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा :- मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन, आचार्य श्री जी की “महा पूज़न” संगीतमय (प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी दीपक भैया टहरका वाले) के सान्निध्य में होगी। भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कलशों की बोलिया, द्वय माताजी के मंगल प्रवचन होंगे। समाज के सदस्यों के द्वारा बड़ी संख्या मे मंगल कलश की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। कलशों की बोली बोलियों के माध्यम से भी की जा रही है। कलशों की स्वीकृति मंदिर जी के पदाधिकारी के पास या शैलेष जैन 98271 13005, भूपेंद्र चंदेरिया 95897 51740 के पास लिखवा सकते है।
सकल जैन समाज के प्रत्येक वर्ग, महिलाएं, बच्चे, पुरुष, सभी महिला मण्डल, नवेध्यम एवं जैनत्व ग्रुप, मुनि सेवा संघ, वीर सेवा दल तीनो मंदिर जी के पदाधिकारी गण सभी उपस्थिति रहेंगे। सभी आगुंतकों के आवास की एवं भोजन की व्यवस्था रहेगी। आप सभी के आने-जाने के लिए सरकंडा एवं सन्मति विहार से बस दोपहर 12.30 क्रांति नगर के लिए प्रस्थान करेगी।
जैन खबर छत्तीसगढ़
(ऊपर हेडर रहेगा)
रायपुर, शनिवार, दिनांक 01 अगस्त 2026
आशीष जैन
7869505151, 7440822022
4x5.50 साइज में न्यूज पेपर बनाना है।