रायपुर - नवकार नगर स्थित श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय एवं मणिधारी दादाबाड़ी में आयोजित 11 दिवसीय दादा गुरुदेव एकतीसा भक्ति महोत्सव के अंतिम दिवस भक्ति, संगीत और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। अंतिम दिवस कुल 14 मंडलों ने अपनी शानदार भक्ति एवं नृत्य प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले इस आयोजन में पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
प्रतियोगिता में राजनांदगांव के दादा गुरु भक्त मंडल ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। विजेता मंडल को 50 हजार रुपये की नगद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।