BREAKING

भारतीय जैन संगठन द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ जैन पारिवारिक अदालत (JPA) के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

Share:

रायपुर - रविवार, दिनांक 6 सितंबर को BJS छत्तीसगढ़ जैन पारिवारिक अदालत (JPA) के संबंध में BJS Head Office, पूना के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में JPA की आवश्यकता , कार्यप्रणाली, प्रक्रिया के संबंध में सभी उपस्थित सदस्यों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया।  संस्थापक श्री शांतिलाल मुथा जी एवं कोमल जैन जी, मैनेजिंग डायरेक्टर ने अपने महत्वपूर्ण विचार एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

BJS छत्तीसगढ़ - JPA की पूरी काउंसलिंग टीम उपस्थित रही। जिनमें....

श्री सुरेश कंकरिया जी 

श्री संपत झाबक जी

श्री प्रकाशचंद मालू जी 

श्री अशोक पटवा जी 

श्री संजय सिंगी जी

श्री संजय गिडिया जी 

श्री मनोज लुंकड जी

श्री प्रमोद लुणावत जी

श्रीमती उषा गंगवाल जी

श्री पंकज चोपड़ा जी

श्रीमती स्वाति जैन जी 

Adv .अंकित चौरडिया जी

ने अपने अपने विचार रखे।

BJS छत्तीसगढ़ के राज्य महासचिव CA विकास गोलछा ने पूरी टीम का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

जैन पारिवारिक अदालत (JPA) के माध्यम से समाज में जैन दंपतियों/परिवारों के बीच उत्पन्न वैवाहिक मतभेदों व विवादों को मध्यस्थता (Mediation) के माध्यम से आपसी संवाद, समझ एवं सौहार्द के साथ सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना, रिश्तों में पुनः विश्वास स्थापित करना तथा समाज में पारिवारिक सौहार्द को मजबूत करना है।

संस्था ने समस्त जैन समाज से विनम्र निवेदन किया है कि आपकी जानकारी में यदि कोई ऐसा वैवाहिक विवाद है, जिसे संवाद एवं मध्यस्थता के माध्यम से सुलझाया जा सके, तो ऐसे प्रकरण को BJS छत्तीसगढ़ - जैन पारिवारिक अदालत (JPA) के संज्ञान में अवश्य लाएं।

आइए, हम सभी मिलकर परिवार बचाने, रिश्ते जोड़ने और समाज में सौहार्द स्थापित करने के इस पुनीत प्रयास का हिस्सा बनें।

“विवाद का समाधान, रिश्तों का सम्मान — यही है जैन पारिवारिक अदालत का प्रयास।” ????

विजय गंगवाल - प्रदेश अध्यक्ष 

CA विकास गोलछा - प्रदेश महासचिव

Share:

Popular News