BREAKING

ब्यावर में मंगलवार से पर्युषण पर्व शुरू... समता भवन में मंगलवार से आठ दिवसीय पर्युषण पर्व का शुभारम्भ होगा लगेगा तप त्याग का ठाट।

Share:

ब्यावर - समता भवन में आचार्य श्री रामेश व उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म सा की महतीकृपा से शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा आदि ठाणा 9 व शासन दीपिका श्री रोशन कंवर जी म सा आदि ठाणा 6 के सानिध्य में मंगलवार से आठ दिवसीय पर्युषण पर्व का शुभारम्भ होगा यह पर्व आत्म शुद्धि के लिए आता हैं।

     अध्यक्ष श्री गोतम चंद चौधरी ने बताया इस पर्युषण पर्व की शुरुआत समता भवन में श्रावको का व कांकरिया देलान में श्राविकाओं का रायसी प्रतिक्रमण व नवकार महामंत्र के जाप के साथ शुरू होगा जो आठ दिन तक चौबीस घंटे चलेगा।

   महामंत्री श्री धर्मीचंद औस्तवाल ने बताया समता भवन में सुबह प्रार्थना व धार्मिक क्लाश रहेगी वहीं इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर प्रवचन ब्यावर रत्न शासन दीपक श्री विनय मुनि जी म सा की अमृत देशना के साथ सुबह 8.30 से उतराध्ययन सूत्र का वाचन चरित्र आत्माओं द्वारा किया जायेगा उसके बाद प्रवचन की शुरुआत होगी। दोपहर में ज्ञान चर्चा व सांयकाल सूर्यास्त के बाद प्रतिक्रमण पौषध संवर व ज्ञान चर्चा दोनों स्थानक में होगी समता भवन में पुरुषों का व कांकरिया देलान जैन स्थानक में महिलाओं का रहेगा।चघण

  समता महिला मंडल की संयोजिका वीना नाहर ने बताया इस पर्व पर चारित्र आत्माओं ने इक्यावन हजार सामाणचघज जगे उच्च गुणवत्ता ऊच घर णछघ धर्म, 8*45454268=00यिक का लक्ष्य श्रावक श्राविकाओं को दिया गया है।

श्री उतम श्रीश्रीमाल के अनुसार प्रतिदिन प्रवचन का विषय दि. 08/09/26 को मंगलवार से सरलता की सेज और दुःख से परहे, बुधवार के दिन कर सेवा खा मेवा,गुरुवार के दिन प्रदर्शन का प्रदूषण शुक्रवार को पुण्य खिलाओ खिलाकर खाओ शनिवार के दिन वाणी है जन कल्याणी रविवार के दिन शक्ति का स्त्रोत, सोमवार के दिन निर्मल दृष्टि का अदभुत प्रभाव व 15/09/26  मंगलवार के दिन सवंत्सरी महापर्व होने से  क्षमा वीरस्य भूषणंम पर होगा।

 इस आठ दिन में  तपस्या निरंतर चलती रहेगी सवंत्सरी पर्व पर सभी जने उपवास, करने के साथ पौषध का कार्य क्रम दोनों स्थानक पर  रहेगा व अगले दिन क्षमायाचना खमतखामणा सकल जैन समाज से होगी।

संघ प्रवक्ता - नोरत मल बाबेल

साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर

Share:

Popular News