रायपुर 9 सितंबर 2026 - छत्तीसगढ़ के यात्री परिवहन क्षेत्र में आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक सफर की दिशा में एक नई पहल करते हुए दादा ट्रैवल्स, राजनांदगांव की अत्याधुनिक Volvo 9600 SLX सुपर प्रीमियम लग्जरी स्लीपर बस का भव्य शुभारंभ बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के करकमलों से उनके निवास पर संपन्न हुआ।
दादा ट्रैवल्स, राजनांदगांव का संचालन सीए प्रफुल्ल कोठारी, सीए राजेश बाफना एवं विनीत लुनिया द्वारा किया जा रहा है। संस्थापकों ने बताया कि उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के यात्रियों को अत्याधुनिक, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा ऐसी किफायती दरों पर उपलब्ध कराना है, जिससे सुपर प्रीमियम बस यात्रा आम यात्रियों की पहुंच में भी आ सके।
सामान्य स्लीपर से मात्र ₹200–₹300 अतिरिक्त में सुपर प्रीमियम सफर
नई Volvo 9600 SLX में यात्रियों की लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए 40 प्रीमियम स्लीपर, वॉशरूम तथा प्रत्येक स्लीपर में व्यक्तिगत टीवी/एंटरटेनमेंट स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
दादा ट्रैवल्स ने संकल्प लिया है कि इन अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ केवल महंगे किराये पर यात्रा करने वाले वर्ग तक सीमित न रहे। कंपनी का प्रयास सामान्य स्लीपर बसों की तुलना में मात्र ₹200–₹300 के अतिरिक्त किराये में सुपर प्रीमियम लग्जरी यात्रा उपलब्ध कराने का है।
रायपुर से पुणे तक लगभग 16 घंटे का सफर।
इस बस की प्रथम सेवा रायपुर से पुणे के बीच संचालित की जाएगी। बस रायपुर से भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर), अहमदनगर होते हुए पुणे पहुंचेगी।
लगभग 16 घंटे के इस सफर का किराया ₹2,000 से ₹2,500 के आसपास रखने का प्रयास किया जा रहा है। दादा ट्रैवल्स का लक्ष्य उचित किराये में यात्रियों को उच्चस्तरीय आराम, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने का संकल्प।
दादा ट्रैवल्स के संस्थापक सीए राजेश बाफना ने कहा कि संस्था का लक्ष्य नैतिकता एवं पारदर्शिता के साथ परिवहन व्यवसाय करते हुए छत्तीसगढ़ को देश के विभिन्न प्रमुख शहरों से सुपर प्रीमियम बस सेवाओं के माध्यम से जोड़ना है।
उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए ऐसी सुविधा मिले, जिसमें आराम, सुरक्षा और आधुनिकता के साथ किराया भी उनकी पहुंच में हो। भविष्य में प्रदेश से देश के अन्य प्रमुख शहरों तक भी सुपर प्रीमियम कनेक्टिविटी विकसित करने का हमारा संकल्प है।”
संस्थापक सीए प्रफुल्ल कोठारी ने कहा कि दादा ट्रैवल्स का प्रयास रहेगा कि प्रीमियम सुविधाओं के बावजूद यात्रियों पर अतिरिक्त किराये का बोझ न्यूनतम रखा जाए। “बेहतर से बेहतर यात्रा सुविधा कम से कम संभव किराये में उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी।”
श्री भावेश बैद रहे आयोजन के प्रमुख सूत्रधार।
इस भव्य आयोजन की परिकल्पना से लेकर सफल क्रियान्वयन तक राजनांदगांव निवासी श्री भावेश बैद जी की विशेष एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. रमन सिंह जी के निवास पर Volvo 9600 SLX बसों के ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने से लेकर आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा पूरे समारोह के सफल संचालन तक उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
श्री भावेश बैद के मार्गदर्शन, समन्वय एवं कुशल संचालन के कारण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। दादा ट्रैवल्स के संस्थापक सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में उनके विशेष सहयोग के लिए श्री भावेश बैद का हृदय से आभार व्यक्त किया।
परिवहन आयुक्त एवं Volvo India के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति।
शुभारंभ समारोह में परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर जी, Volvo India के वरिष्ठ अधिकारी श्री रवि मनोचा जी एवं श्री एंथोनी जी सहित Volvo India की पूरी टीम विशेष रूप से उपस्थित रही।
इसके साथ ही राजनांदगांव, भिलाई-दुर्ग एवं रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टर्स, सहयोगी, इष्टमित्र एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सभी की उपस्थिति और सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत आत्मीय, उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
डॉ. रमन सिंह जी के करकमलों से हुए शुभारंभ, परिवहन विभाग एवं Volvo India के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति तथा परिवहन जगत से जुड़े लोगों की सहभागिता ने इस अवसर को विशेष बनाया।
दादा ट्रैवल्स ने इस अवसर पर “किफायती किराये में सुपर प्रीमियम यात्रा” के संकल्प को दोहराते हुए भविष्य में छत्तीसगढ़ से देश के विभिन्न प्रमुख शहरों तक आधुनिक एवं सुपर प्रीमियम बस सेवाओं का विस्तार कर प्रदेशवासियों की यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।