बिलासपुर - संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागरजी महाराज की परम प्रभावक शिष्या एवं नवाचार्य 108 श्री समय सागरजी महाराज की आज्ञानुवर्ती परम पूज्य आर्यिका 105 श्री अकम्पमति माताजी, परम पूज्य आर्यिका 105 श्री अचलमति माताजी ससंघ का अमरकंटक से विहार करते हुए बिलासपुर नगर में मंगल आगमन हुआ।
पूज्य माताजी के आगमन पर सकल जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकालकर भावभीनी अगवानी की गई। श्रावक-श्राविकाओं ने जयकारों के साथ शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नगर में धर्म प्रभावना का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
अगवानी के समय को ध्यान में रखते हुए मंदिरों में अभिषेक-शांतिधारा के समय में परिवर्तन किया गया श्री क्रांति नगर दिगंबर जैन मंदिर प्रातः 7:00 बजे मंगलाष्टक प्रारंभ, तत्पश्चात अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। श्री सरकंडा दिगंबर जैन मंदिर प्रातः 6:45 बजे मंगलाष्टक प्रारंभ, तत्पश्चात अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई।
पूज्य माताजी ससंघ के सानिध्य से बिलासपुर नगर में धर्म की गंगा प्रवाहित हो रही है।