BREAKING

दसलक्षण महापर्व अंतिम दिन "उत्तम ब्रम्हचर्य धर्म"

Share:

श्री वासु पूज्य भगवान् का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

बिलासपुर - दसलक्षण महापर्व के अंतिम दिन तीनो मंदिर जी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 1008 श्री वासु पूज्य भगवान् का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया । शुक्रवार दोपहर 1008 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर क्रान्तिनगर एवं 1008 पंचबालयती दिगम्बर जैन मन्दिर सन्मति विहार में श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा होगी । 1008 श्री पार्श्व नाथ दिगम्बर जैन मंदिर जी सरकंडा से “विमान यात्रा” निकली। सभी पुरुष वर्ग सोले के धोती दुपट्टा में श्री जी के विमान को लेकर चलें ।

तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन

पर्व के दासवें और अंतिम दिन "उत्तम ब्रम्हचर्य धर्म " पर तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन  संयम जैन, अनिल जैन, निपुण जैन, अनमोल जैन, आकृत जैन, सम्यक जैन, ओम जैन, विशिष्ट जैन, वरुण जैन, सम्भव जैन, सुनील जैन ने किया। वाचन से पूर्व सभी ने अभिषेक शांति धारा किया।

प्रवचन

उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म- 10 और ब्रह्मचर्य ने मुझे याद दिलाया मैं बाहर कितना भटका, कितने विषयों, इच्छाओं और आकर्षणों में खोजता रहा थोड़ी देर भीतर ठहरा तो जाना जिसे खोज रहा था उससे दूर मैं स्वयं चला गया था ।  जहाँ इन्द्रिय संयम है वही आत्मबल और जहाँ आत्मबल वही ब्रह्मचर्य है । ब्रह्मचर्य कोई आचरण नहीं यह तो आपके भीतर की सुगंध है जब आपकी चेतना पूर्ण जाग्रत होती है । वासुपूज्य भगवान के मोक्ष में जाने के उपलक्ष्य में निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।बिना शुल्क ध्यान के मोक्ष नहीं होता। आज धर्म का अंतिम दिन नहीं अपितु धर्म को समझ कर धर्म की शुरुआत है। आत्मा के आराधना का दिवस शुन्य में जाने का दिन है। आज सभी की चेतना अधोगामन कर रहा है। दृष्टि जब बदलती है सृष्टि बदल जाती ही। जिसको अपना माना उससे दुख मिला।संसार दर्शन को खूब सुंदर तरीके से समझाया। इंद्रिय विषय में डूब कर व्यक्ति संसार दुख भूल जाता है। देव भी मनुष्य बनने को तरसता है, उसे पाने पूरा स्वर्ग का वैभव देने तैयार रहता है संयम ग्रहण करने के लिए।

इस अवसर पर श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन, शकुन जैन, श्रीमंत सेठ विनोद जैन, रंजना जैन, सुकुमार जैन, सरिता जैन, डॉ. पी सी वासल, रंजनी वासल, राकेश जैन, सुनीता जैन, सनत जैन, आशा जैन, कैलाश जैन, मंगला जैन, प्रमोद जैन, रेखा जैन, अरुण जैन, आशा जैन, दिनेश जैन, ऊषा जैन,  सत्येंद्र जैन, निधि जैन, पदम् जैन, ममता जैन, सुनील जैन, नमिता जैन, शैलेश जैन, शालिनी जैन उपस्थित थे।

Share:

Popular News