BREAKING

दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में भक्ति भाव से हुआ दशलक्षण पर्यूषण पर्व के तपस्वियों का सामूहिक पारणा।

Share:

दिगंबर परंपरा त्याग और विशुद्ध आत्म-साधना का मार्ग: एलक श्री धैर्य सागर जी महाराज।

रायपुर -;उत्कृष्ट तप साधना, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ आज राजधानी रायपुर स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में 'भव्य पारणा महोत्सव' अतिशय हर्ष एवं भक्तिभावपूर्वक निर्विघ्न संपन्न हुआ। यह मांगलिक आयोजन प्रासुक साधना के धनी परम पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 पुनीत सागर जी महाराज, एलक श्री 105 धैर्य सागर जी महाराज एवं एलक श्री 105 स्वागत सागर जी महाराज (ससंघ) के परम पावन एवं मंगलमय सानिध्य में आयोजित किया गया।

समयोपदेश वर्षायोग समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन 'गुरुकृपा' एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे जिनालय के मूलनायक भगवान के समक्ष वेदी पर विराजमान श्री जी के मस्तक पर जिनाभिषेक एवं विश्व शांति की कामना के साथ शांतिधारा संपन्न कर किया गया।

इसके पश्चात समयोपदेश वर्षायोग समिति, सकल दिगम्बर जैन समाज एवं बड़ा मंदिर की समस्त प्रबंध समितियों के संयुक्त तत्वावधान में दशलक्षण पर्यूषण पर्व पर 10 उपवास, निर्जला एवं कठिन रस-त्याग रूपी उग्र तपस्या करने वाले सभी भव्य तपस्वी महानुभावों के लिए पूर्णतः शुद्ध (प्रासुक) जल एवं निर्दोष आहार-जल की व्यवस्था के साथ सामूहिक पारणा महोत्सव आयोजित किया गया।

पारणा विधान के प्रारंभ में पूज्य एलक श्री 105 धैर्य सागर जी महाराज द्वारा मांगलिक मंत्रोच्चार एवं मंगल पाठ कराया गया। तदोपरांत समिति के पदाधिकारियों एवं सकल समाज के बंधुओं ने भक्तिभाव पूर्वक सभी तपस्वियों को मस्तक पर चंदन-तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा दुपट्टा ओढ़ाकर उनकी कठिन तपस्या की अनुमोदना की। उपस्थित जनसमुदाय एवं श्रद्धालुओं ने क्रमबद्ध होकर पूरे विधि-विधान व जयकारों के साथ तपस्वियों का पारणा करवाकर उनके उपवास पूर्ण कराए।

 एलक श्री धैर्य सागर जी

इस अवसर पर अपने मंगल आशीर्वाद में एलक श्री 105 धैर्य सागर जी महाराज ने समस्त तपस्वियों की अनुमोदना करते हुए कहा कि — "दिगंबर जैन परंपरा विशुद्ध त्याग, तपस्या और आत्म-साधना का मार्ग है। पर्यूषण पर्व के इन दस दिनों में कठिन व्रत-उपवास धारण कर आप सभी ने न केवल अपने कर्मों की निर्जरा की है, अपितु उत्कृष्ट श्रावक धर्म का पालन करते हुए अपने मनुष्य जीवन को सार्थक एवं सफल बनाया है।"

इस पावन अवसर पर श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर एवं समयोपदेश वर्षायोग समिति 2026 के मैनेजिंग ट्रस्टी नरेंद्र जैन 'गुरुकृपा', ट्रस्टी संजय जैन (सतना), सनत कुमार जैन, अध्यक्ष संजय नायक जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, सचिव राजेश 'रज्जन' जैन, उपाध्यक्षद्वय श्रद्धेय जैन (विक्की), नीरज जैन, बंशीलाल जैन, श्रेयश जैन (बालू), सहसचिव शैलेंद्र जैन, प्रणीत जैन, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सरिता जैन, श्रीमती सपना जैन, श्रीमती अनुराधा जैन सहित सकल दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक, युवा एवं महिला मंडल की सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर तप अनुमोदना के साक्षी बने।

प्रणीत जैन - मीडिया प्रभारी

सकल दिगम्बर जैन समाज एवं समयोपदेश वर्षायोग समिति 2026

श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर प्रबंध समिति, मालवीय रोड, रायपुर (छ.ग.)

संपर्क/मीडिया प्रभारी

7000528297

Share:

Popular News