रायपुर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में 21 दिवसीय दादागुरुदेव इक्तिसा जाप हेतु मूर्ति, अखण्ड ज्योत व कलश स्थापना के साथ गुरुभक्ति आरम्भ हुई। आज रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री मोतीलाल साहू दादागुरुदेव इक्तिसा जाप में सम्मिलित हुए। विधायक श्री साहू ने दादागुरुदेव की आरती करते हुए छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। साहू जी ने इस अवसर पर भैरव सोसायटी के समग्र विकास की भावना व्यक्त की।
इस अवसर पर क्षेत्र की पार्षद श्रीमती अंजली जितेन्द्र गोलछा विशेष रूप से उपस्थित हुई। मोतीलाल साहू के साथ संतोष बैद, महेन्द्र कोचर, राजेश गोलछा, जितेन्द्र गोलछा ने भी आरती में भाग लिया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा श्री साहू का शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया।