BREAKING

कोमाखान में उमड़ा राष्ट्रभक्ति का महासागर : 1 किलोमीटर से अधिक लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा ने रचा इतिहास।

Share:

कोमाखान - हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कोमाखान नगर में महासमुंद जिले के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाने योग्य एक विशाल, भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 1 किलोमीटर से भी अधिक लंबी तिरंगे की शान के साथ निकली इस ऐतिहासिक यात्रा में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, ग्रामीणजन एवं आम नागरिक शामिल हुए। देशभक्ति के नारों, राष्ट्रभक्ति गीतों एवं भारत माता के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा और वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कोमाखान से हुआ। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों, "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "जय हिंद" के गगनभेदी नारों के साथ यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगे का स्वागत किया। समापन अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी लोगों को बिस्किट एवं चॉकलेट वितरित किए गए।

इस ऐतिहासिक आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष महासमुंद येतराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, तहसीलदार कोमाखान श्रीमती मनीषा देवांगन, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, किसान मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी दुबेलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष जानवी साहू, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पीलेश्वर पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कोमाखान नितिन जैन, मंडल अध्यक्ष बागबाहरा ग्रामीण रूपेश साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य भेखलाल (सागर) चंद्राकर, भाजपा नेता मूलचंद साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष एवन साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन वर्मा, भाजयुमो प्रदेश पदाधिकारी जसराज (बाला) चंद्राकर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडे एवं दुर्गाशंकर दुबे, भाजयुमो जिला मंत्री पंकज जैन, भाजयुमो जिला पदाधिकारी नंदू जलक्षत्रीय, रोशन बग्गा, कुशाल ठाकुर, निधि लोकेश चंद्राकर, गीतिका सोनी, ज्योति चंद्राकर, महेंद्र गुप्ता, राहुल साहू, भाजपा नेता प्रेमशंकर सिन्हा, जगदीश पटेल, तुलसी साहू, उमा सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमा साहू, महामंत्री गुलशन सुरमणि, उपाध्यक्ष पंकज साहू, कोषाध्यक्ष डेविड नायक, भूपेंद्र साहू, अंकुश चंद्राकर, सूरज खरे, चितरंजन डड़सेना, किरण यादव, उषा ठाकुर, सुमन ठाकुर, पूर्णिमा सोनवानी, पतिराम साहू, जुगेश पटेल, गिरधर पांडे, गुलाब साहू, तुलसी साहू, परमेश्वर सोनवानी, मुकेश गुप्ता, नारायण नायक, सेवाराम साहू, धनी मरकाम, टेकराम पटेल, सुकेश नागपुरे, पुनीत देवांगन एवं अशोक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कोमाखान सरपंच जवाँ कुमार ठाकुर, सदस्य देवज्ञ चंद्राकर, मनोज चौधरी, नाजरा खान, शाला विकास समिति अध्यक्ष शबनम बानो, सदस्य ज्ञानचंद (गोलू) जैन, समीर खान, नरेंद्र पटेल, महिला बिहान समूह की सदस्याएं, ग्रामीणजन, अंचलवासी एवं व्यापारीगण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हजारों की संख्या में उपस्थित राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत जनसमूह को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सीताराम साहू ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से संबोधित किया। इसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्रहित में सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल महामंत्री हिरेंद्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस विराट एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभिन्न विद्यालयों, शासकीय विभागों, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से विद्यार्थियों एवं युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा लिए हजारों कदम जब एक साथ आगे बढ़े तो कोमाखान नगर मानो राष्ट्रभक्ति के रंग में पूरी तरह रंग गया।

महासमुंद जिले के इतिहास में एक नई पहचान स्थापित करने वाले इस भव्य आयोजन का संयोजन एवं संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष कोमाखान नितिन जैन द्वारा किया गया। उत्कृष्ट प्रबंधन, व्यापक जनसहभागिता एवं राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत वातावरण के कारण यह आयोजन कोमाखान ही नहीं बल्कि पूरे महासमुंद जिले के लिए गौरव का विषय बन गया। उपस्थित जनसमूह ने इसे जिले की सबसे भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्राओं में से एक बताते हुए आयोजकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

यह तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं थी, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, युवाओं में देशभक्ति के जागरण, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रीय गौरव का अद्भुत उत्सव थी, जिसकी स्मृतियां लंबे समय तक जनमानस में अंकित रहेंगी।

Share:

Popular News