BREAKING

मनोहर गौशाला ट्रस्ट के पंजीयन के 14 वर्ष पूरे - गौसंरक्षण, जीवदया, प्राकृतिक कृषि और मानव कल्याण के क्षेत्र में जारी हैं सेवा कार्य।

Share:

रायपुर - मनोहर गौशाला खैरागढ़ ट्रस्ट के पंजीयन के 13 अगस्त को 14 वर्ष पूरे हुए। गौशाला परिवार ने इस अवसर पर सेवा यात्रा में सहयोग करने वाले श्रद्धालुओं, सहयोगियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि इन 14 वर्षों में गौसंरक्षण और जीवदया के साथ प्राकृतिक कृषि एवं मानव कल्याण से जुड़े विभिन्न सेवा कार्य किए गए। 

मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने कहा कि लोगों के सहयोग और विश्वास से सेवा कार्यों को लगातार आगे बढ़ाने में मदद मिली है। आने वाले समय में भी अधिक प्राणियों के कल्याण के लिए कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर श्री भक्तामर प्रसारिका मृगावती श्रीजी महाराज साहब के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और प्रेरणा का उल्लेख करते हुए गौशाला परिवार ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Share:

Popular News