BREAKING

विवेकानंद नगर में नूतन संभवनाथ जिनालय का पाषाण स्थापना महोत्सव कल।

Share:

टेगौर नगर से विवेकानंद नगर जिनालय तक भक्तिभाव से निकलेगा बरगोड़ा।

रायपुर - विवेकानंद नगर स्थित श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन जिनालय में देवाधिदेव श्री संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महा-महोत्सव 15 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। 

मंदिर निर्माण के शुभ मुहूर्त के अवसर पर 15 अगस्त को चतुर्विध संघ की पावन निश्रा में पार्श्व पद्मावती जिनालय टेगौर नगर से विवेकानंद नगर तक भक्ति भाव के साथ भव्य बरगोड़ा निकलेगा। बरगोडा में  जिनालय में पाषाण स्थापना करने के लाभार्थी परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकएं शामिल होंगी। 

आयोजन खरतरगच्छाधिपति प.पू. श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वर जी म.सा. के आज्ञा प्रदाता तथा खरतरगच्छाचार्य प.पू. श्री जिनपीयूषसागर जी म.सा. की पावन प्रेरणा से होगा। समारोह में प.पू. मुनि श्री संवेगरत्न सागर जी म.सा. आदि ठाणा 5 एवं प.पू. साध्वी श्री मंजूलाश्री जी म.सा. आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा रहेगी। परम पूज्य मुनिश्री संवेगरत्न सागर जी म.सा. के साथ विधिकारक पाषाण स्थापना की विधि करेंगे। 

महामहोत्सव की शुरुआत  14 अगस्त शुक्रवार को प्रभुभक्ति के साथ हुई। संध्या संगीतकार राहुल झाबक की भक्तिमय प्रस्तुति हुई। मुख्य आयोजन 15 अगस्त शनिवार को सुबह 7.30 बजे से नूतन जिनालय के प्रांगण में होगा।

इस दौरान रत्न एवं स्वर्ण पाषाण स्थापना का धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन के विधिकारक अरविंदज चौरड़िया इंदौर हैं।

कार्यक्रम के पश्चात साधर्मिक वात्सल्य की व्यवस्था रत्नप्रभसूरी भवन के प्रथम तल पर की गई है। आयोजन श्री ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट विवेकानंद नगर, रायपुर के तत्वावधान में किया जा रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कांकरिया (कन्नु), कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार भंसाली, ट्रस्टी नरेश बैदमुथा, राजेन्द्र गोलेच्छा (हेमू) और उज्जवल झाबक ने समाजजनों से महोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।

Share:

Popular News